ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

PATNA: दुखद खबर दिल्ली से निकल कर सामने आ रही है, जहां सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन हो गया है। सुलभ इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में मंगलवा

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दुखद खबर दिल्ली से निकल कर सामने आ रही है, जहां सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन हो गया है। सुलभ इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को झंडोत्तोलन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 


बिंदेश्वर पाठक की पहचान एक बड़े समाज सुधारक के तौर पर है। साल 1970 में उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की थी। स्वच्छता के क्षेत्र में उनके काम की वजह से उनकी खास पहचान थी। इसके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था।


77वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित सुलभ इंटरनेशनल के केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां झंडोत्तोलन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। आनन फानन में उन्हें दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।


बिंदेश्वर पाठक ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी पहल से सभी शहरों में सुलभ शौचालयों का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने शौचालयों को साफ करने वाले और मैला ढोने वालों के मानवाधिकारों के लिए काफी प्रयास किया है। बिंदेश्वर पाठक के प्रयास से लाखों वंचित और गरीबों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आए।