ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

DESK : आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए श्रीनगर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. तीनों आतंकी इमाम साहिब इलाके के मनिहाल गांव में म

शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया
Anamika
2 मिनट

DESK : आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए श्रीनगर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. तीनों आतंकी इमाम साहिब इलाके के मनिहाल गांव में मार गिराया गया है. 

मारे गए तीनों आतंकियों के शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है और उनकी पहचान की जा रही है. इलाके में अभी भी सुरक्षबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इमाम साहिब इलाके में आतंकवादी प्लानिंग करने के लिए जमा हुए हैं. जिसके बाद  पुलिस की एसओजी, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम गांव में पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. तभी एक घर से सुरक्षबलों पर गोलियां चलाई जाने लगी. 

इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, पर आतंकी नहीं माने. इसके बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद किया गया है.