ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

निजी हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर खिलवाड़, प्रशासन की छापेमारी में दवा की जगह मिली बीयर की बोतल

DESK : कोरोना महामारी के बीच निजी अस्पतालों ने मरीजों का इलाज कर मोटी रकम बनाई. लेकिन निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर जो खेल खेला जा रहा है. उसकी हकीकत लखनऊ से सामने आई है.

निजी हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर खिलवाड़, प्रशासन की छापेमारी में दवा की जगह मिली बीयर की बोतल
First Bihar
3 मिनट

DESK : कोरोना महामारी के बीच निजी अस्पतालों ने मरीजों का इलाज कर मोटी रकम बनाई. लेकिन निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर जो खेल खेला जा रहा है. उसकी हकीकत लखनऊ से सामने आई है. लखनऊ जिला प्रशासन ने एक साथ 45 प्राइवेट अस्पतालों में छापेमारी की तो सभी अचरज में पड़ गए.  दरअसल इनमें से ज्यादातर अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था.


लखनऊ जिला प्रशासन की तरफ से की गई छापेमारी में कई निजी अस्पतालों के अंदर ऑपरेशन थिएटर में दवा की जगह बीयर की बोतल मिली है. स्वास्थ्य विभाग और लखनऊ जिला प्रशासन की टीम ने अलग-अलग अस्पतालों में छापेमारी की 6 टीमों का गठन किया गया था. प्राइवेट अस्पतालों की जांच में यह पाया गया कि ज्यादातर अस्पतालों का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है. किसी भी अस्पताल में डॉक्टर नजर नहीं आए. कई अस्पताल तो ऐसे हैं, जहां बीएससी पास करने वाले स्टूडेंट मरीजों का इलाज कर रहे हैं. इन सभी अस्पतालों को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है.


लखनऊ के तुलसी एंड ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल में छापेमारी के दौरान ऑपरेशन थिएटर के अंदर रखी फ्रिज में बीयर की बोतल मिली है. इस अस्पताल का लाइसेंस खत्म हो चुका है. ट्रॉमा सेंटर में चार आईसीयू बेड थे. लेकिन डॉक्टर नदारद थे. छापेमारी के दौरान बीयर की बोतलें मिलने के बाद इस अस्पताल के ऊपर कार्यवाही की गई है.


उधर मॉडर्न हॉस्पिटल मेटरनिटी एंड ट्रॉमा सेंटर में भी तीन आईसीयू के बैठे हैं. लेकिन एक्स-रे और इमरजेंसी जैसी सुविधाएं नहीं है. डॉक्टर यहां भी नहीं नजर आए स्टाफ कॉर्नर से जो हॉस्पिटल में काम कर रहे हैं, उनके पास नरसिंह की डिग्री तक नहीं थी. इसी तरह न्यू एशियन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में भी बदहाली देखने को मिली यूपी में प्राइवेट अस्पतालों के अंदर इलाज किस कदर होता है. इसकी पोल प्रशासन की छापेमारी में खुल गई है.