ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दो महीने फ्री में आनाज देगी मोदी सरकार, 5 किलो चावल और 5 किलो गेंहू बिना पैसे के बांटा जायेगा

PATNA : कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार ने एक बड़ा एलान किया है. केंद्र सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को फ्र

दो महीने फ्री में आनाज देगी मोदी सरकार, 5 किलो चावल और 5 किलो गेंहू बिना पैसे के बांटा जायेगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार ने एक बड़ा एलान किया है. केंद्र सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को फ्री में अनाज देने का निर्णय लिया है. अगले महीने मई और जून तक गरीबों को 5 किलो मुफ्त में आनाज दिया जायेगा. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत मिलने वाला यह अनाज कोरोना संकट के दौर में उन्हें भुखमरी से बचाने में मदद कर सकता है. देश भर में तक़रीबन करीब 80 करोड़ लोगों को बिना पैसे के आनाज दिए जायेंगे.  


शुक्रवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि करीब 80 करोड़ लोगों को दो महीनों के लिए प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप सरकार ने 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज देने का फैसला किया है जैसा कि पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के दौरान किया गया था.


सेंट्रल गवर्नमेंट के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का इस बात पर जोर है कि देश जब कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है तब यह जरूरी है कि गरीबों को पोषण सहायता मिले. इस पहल पर केंद्र 26,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी. आपको बता दें कि बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन मिला था.



गौरतलब हो कि इस योजना के तहत राशनकार्ड धारकों को लाभ मिलेगा. अगर आपके राशन कार्ड में 4 लोगों के नाम दर्ज हैं तो सभी को 5-5 किलो यानी कुल 20 किलो अनाज मिलेगा. यह अनाज आपको राशनकार्ड पर हर महीने मिलने वाले अनाज से अलग होगा. यानी अगर आपको एक महीने में राशन कार्ड पर 5 किलो अनाज मिलता है तो अब मई और जून में आपको 5 + 5 यानी कुल 10 किलो अनाज मिलेगा.

टैग्स