ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

लॉकडाउन में मछली पकड़ने गया बच्चा, तालाब में मिल गई 500 और 2000 के नोटों की गड्डी

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल लॉकडाउन के दौरान एक बच्चा तालाब में मछली मारने गया था, जहां उसे 500 और 2000 के नोटों की गड

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल लॉकडाउन के दौरान एक बच्चा तालाब में मछली मारने गया था, जहां उसे  500 और 2000 के नोटों की गड्डी पानी में ही मिल गई. इस मामले ने सबको हैरान कर दिया है. पुलिस सभी नोटों को जब्त कर मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है.


सबको हैरान करने वाला यह अजीबोगरीब मामला खंडवा जिले के आरुद गांव का है. जहां ग्रामीण उस वक्त हैरानी में पड़ गए, जब मछली पकड़ने गए एक बच्चे को तालाब में  500 और 2000 के नोटों की गड्डी मिल गई. बताया जा रहा है कि जब मछली पकड़ने गए बच्चे ने तालाब में जाल फेंका तो मछली तो नहीं आई लेकिन पांच सौ और दो हजार के नोटों की गड्डी ज़रूर हाथ लग गई जो करीब 20 हजार रुपये की रकम के बराबर थी.


लॉकडाउन में मछली पकड़ने गया बच्चा, तालाब में मिल गई 500 और 2000 के नोटों की गड्डी


इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि सुबह सात बजे तालाब पर कालू मछुआरे का बेटा मछली पकड़ने गया तो उसके जाल में नोटों की गड्डियां फंस गई. वह इन भीगे हुए नोटों को घर पर सुखाने के लिए ले गया लेकिन उसके पिता को संदेह हुआ कि ये नोट नकली तो नहीं ? उसने गांव वालों को यह बात बताई तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच सौ और दो हज़ार के नोटों की गड्डी सैनिटाइज कर अपने कब्ज़े में ले ली.


लॉकडाउन में मछली पकड़ने गया बच्चा, तालाब में मिल गई 500 और 2000 के नोटों की गड्डी


इस मामले ने हैरानी के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी. कोरोना संक्रमण के दौर में मिले नोटों की गड्डी भी लोगों को खुशी नहीं दे सकी, उल्टा गांव वालो की परेशानी बढ़ा गई. पुलिस के लिए भी यह अब जांच का विषय है कि आखिर तालाब में ये नोट किसने और क्यों फेंके ? इसके पहले कुछ दिन पहले इसी तरह खंडवा में सड़क पर पड़े पांच-पांच सौ के नोट दहशत बढ़ा चुके हैं.


लॉकडाउन में मछली पकड़ने गया बच्चा, तालाब में मिल गई 500 और 2000 के नोटों की गड्डी


दरअसल, इसके पहले एक और घटनाक्रम हुआ था कि सोमवार सुबह 6 बजे इसी तालाब के पास एक टवेरा कार आकर रुकी और उसमें से दो लोग निकले. दोनों एक पोटली तालाब में फेंककर चल दिए. इस घटना को गांव के ही युवक ऋषि कनाड़े ने देखा जो सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था. उसने इसे सामान्य घटना समझकर अनदेखा किया लेकिन एक घंटे बाद जब वह लौटा तो यहां का नज़ारा बदला हुआ था. गांव के लोग जमा हो गए थे और इन नोटों की गड्डियों की चर्चा कर रहे थे. ये नोट तालाब के अलावा आसपास की झाड़ियों में भी बिखरे हुए थे.


लॉकडाउन में मछली पकड़ने गया बच्चा, तालाब में मिल गई 500 और 2000 के नोटों की गड्डी


इन नोटों को किसने फेंका था और क्यों, इसका जवाब अब तक नहीं मिल सका. अब ग्राम आरुद में मिले ये नोट पुलिस के लिए भी चुनौती बन गए हैं. इन नोटों में से कुछ किनारे से जले हुए भी हैं. बहरहाल, अब पुलिस इस छानबीन में जुट गई है कि यह मामला आख़िर है क्या? इसमें किसी की लापरवाही है या कोई अपराध ? प्रशिक्षु डीएसपी और पंधाना थाना प्रभारी केतन एच अडलक ने बताया कि सुबह डायल 100 पर एक कॉल आया था कि एक अज्ञात वाहन से सुबह छह बजे कोई तालाब के पास पैसे फेंक कर चला गया है. वहां जाकर देखा कि पांच सौ और दो हजार रुपयों के कुछ जले हुए नोट हैं. नोटों को सैनिटाइज करके थाने लाया गया है. गांव वालों से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश की जा रही है.



टैग्स