ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बड़ी खबर : कोरोना से PM मोदी की चाची की मौत, 10 दिन से अस्पताल में थीं भर्ती

DESK : देश भर में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. इस वक्त एक बड़ी खबर गुजरात से सामने आ रही है. कोरोना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी की मौत हो गई है

बड़ी खबर : कोरोना से PM मोदी की चाची की मौत, 10 दिन से अस्पताल में थीं भर्ती
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश भर में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. इस वक्त एक बड़ी खबर गुजरात से सामने आ रही है. कोरोना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी की मौत हो गई है. नर्मदाबेन मोदी लगभग 10 दिन से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती थीं. जहां उन्होंने मंगलवार कोआखिरी सांस ली.


पीएम नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी की मौत के बाद उनेक घर में गमगीन माहौल है. बताया जा रहा है कि नर्मदाबेन मोदी लगभग 80 साल की थीं. प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने नर्मदाबेन मोदी की मौत को लेकर जानकारी दी कि "कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था."


बड़ी खबर : कोरोना से PM मोदी की चाची की मौत, 10 दिन से अस्पताल में थीं भर्ती


प्रह्लाद मोदी ने मीडिया को आगे बताया कि "उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली.'' उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी." 


आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर फैली हुई है, जो खतरनाक तरीके से संक्रमण फैला रही है. पीएम मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी की मौत से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला की भी कोरोना से मौत की खबर सामने आई. गुजरात में पिछले 24 घंटे में 14352 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान 7,803 लोग स्वस्थ भी हुए हैं.

टैग्स