ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कोरोना से भारत में 7 लोगों की मौत, मरने वालों में 6 लोग थे डायबिटीज पेशेंट

PATNA : देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 380 से ज्यादा हो गई है। देश में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं आज एक दिन में तीन कोरोना पेशेंट की मौत हो गयी। इस बीच एक बड़ा दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है जिसके बारे में जानने की जरूरत है। इसे पढ़ कर घबराने की जरूरत नहीं बल्कि ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।


हम बात कर रहे हैं डायबिटीज की। देश में कोरोना से हुई मौतों के बीच ये आंकड़ा सामने आया है कि देश भर में हुई कोरोना की सात मौतों में छह मृतक डायबिटीज पेशेंट थे। पटना में एम्स में इलाज के दौरान 38 साल के सैफ अली की मौत हो गयी। एम्स प्रशासन ने बताया कि वह डायबिटीज का मरीज था। उसकी किडनी भी खराब थी। पटना एम्स के सुपरिंटेंडेंट सीएम सिंह ने बताया कि सैफ को पहले से ही किडनी की बीमारी थी। वह डायलिसिस पर था। इसके साथ ही उसमें कोरोना के सिम्टम्स डेवलप हुए, सैंपल आरएमआरआई भेजा गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार को मिली रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था।


इधर मुंबई में शनिवार रात 63 साल के एक मरीज की मौत हो गई। उन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी थी।छह मरीजों के बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें डायबिटीज की बीमारी थी। 10 मार्च को कोरोना से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 75 साल के संदिग्ध की हुई थी। एक दिन बाद संक्रमित होने की पुष्टि हुई।


फिर दूसरी मौत 13 मार्च को दिल्ली में 68 साल की बुजुर्ग की हुई। महिला अपने बेटे से संक्रमित हुई थीं।17 मार्च को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। पति-पत्नी और बेटी दुबई से लौटे थे।18 मार्च को पंजाब के नवांशहर के पठलावा गांव में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हुई। इटली-जर्मनी से लौटे थे।21 मार्च की रात  मुंबई में 63 साल के मरीज की मौत हो गई। वहीं 21 मार्च की रात पटना एम्स में 38 साल के सैफ अली की मौत हुई। वह कतर से आया था।


टैग्स