ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर : इंडिया में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 1200, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- लॉकडाउन का पालन करना बेहद जरूरी

PATNA : कोरोना वायरस वर्ल्ड में अपना कहर तेजी से बरपा रहा है. इंडिया में भी इसकी स्थिति बिगड़ती जा रही है. भारत में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1200 पहुंच चुका है. केंद्रीय स्वास

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस वर्ल्ड में अपना कहर तेजी से बरपा रहा है. इंडिया में भी इसकी स्थिति बिगड़ती जा रही है. भारत में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1200 पहुंच चुका है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटों में COVID 19 के 92 मामले आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में लॉकडाउन का पालन करना बेहद जरूरी है. 


भारत में अब तक 29 लोगों की मौत हुई है.स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन तोड़ेंगे तो लड़ाई नाकाम हो जाएगी. लॉकडाउन का पालन करें. विकसित देश के मुकाबले हमारे यहां मामले कम हैं. दुनियाभर में देखें तो एक व्यक्ति ने 100 लोगों को संक्रमित किया और महामारी तेजी से फैली. अब तक भारत में 1209 कोरोना के जानलेवा वायरस के शिकार हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से भारत में 4 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन तोड़ेंगे तो लड़ाई नाकाम हो जाएगी. लॉकडाउन का पालन करना होगा.



दुनिया भर के आंकड़ों की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है. विश्व में इस जानलेवा वायरस से अबतक 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना से मरने वालों की तादाद सात सौ के पार पहुंच गई है. वहां अब तक अमेरिका में 1 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं. स्पेन में आज 500 से ज्यादा लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है.

बड़ी खबर : इंडिया में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 1200, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- लॉकडाउन का पालन करना बेहद जरूरी

बड़ी खबर : इंडिया में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 1200, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- लॉकडाउन का पालन करना बेहद जरूरी

टैग्स