ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

UP Election : BJP ने 85 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, दूसरे दल से आये नेताओं को भी टिकट

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज 85 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने यूपी के लिए आज जो लिस्ट जारी की है उसमें दूसरे दलों से आए नेताओं

UP Election : BJP ने 85 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, दूसरे दल से आये नेताओं को भी टिकट
Editor
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज 85 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने यूपी के लिए आज जो लिस्ट जारी की है उसमें दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट दिया गया है। आदित्य सिंह को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि हरदोई से नितिन अग्रवाल बीजेपी के कैंडिडेट होंगे। बीजेपी ने 85 में से कुल 15 महिलाओं को टिकट दिया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके असीम अरुण को कन्नौज से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा हाल ही में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आने वाले रामवीर उपाध्याय को भी टिकट दिया गया है। सपा से बीजेपी में आए हरिओम यादव को भी सिंबल दे दिया गया है। 


इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नए नारे और थीम सॉन्ग को भी लॉन्च कर दिया है। एक तरफ दिल्ली में जहां 85 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई तो वहीं दूसरी तरफ से लखनऊ में मीडिया सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इन नेताओं ने यूपी चुनाव के लिए नए नारे के साथ साथ थीम सॉन्ग भी लांच किया।


केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज को बीजेपी ने अपने थीम सॉन्ग में जगह दी है। अयोध्या के बाद मथुरा और काशी में आ रहे बदलाव को भी इस थीम सॉन्ग में दिखाया गया है। भारतीय जनता पार्टी अब आक्रामक तरीके से वर्चुअल कैंपेन में जुट गई है। केंद्र सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार तक की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए लगातार कैंपेन चलाया जाएगा।

टैग्स