ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई

पटना में हनी ट्रैप का मामला, पाकिस्तानी महिला से खुफिया जानकारी साझा करने वाला सेना का जवान अरेस्ट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां आईबी की सूचना के आधार पर बिहार एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। हनी ट्रैप मामले में इंडियन आर्मी के एक जवान को गिरफ्तार किया गया

पटना में हनी ट्रैप का मामला, पाकिस्तानी महिला से खुफिया जानकारी साझा करने वाला सेना का जवान अरेस्ट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां आईबी की सूचना के आधार पर बिहार एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। हनी ट्रैप मामले में इंडियन आर्मी के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गणेश ने अपना जुर्म भी कबूला है। 


बताया जाता है कि सेना का यह जवान पाकिस्तानी महिला को सेना से जुड़ी अहम जानकारी साझा करता था। आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नालंदा जिले के अस्थावां गांव निवासी गणेश कुमार है। सेना में वह मेडिकल कोर का जवान है। वर्तमान में इसकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में थी। 


आरोपी जवान पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठी महिला को सेना से जुड़ी कई जानकारी दे रहा था। बिहार एटीएस के अधिकारियों ने सेना के इस जवान को गिरफ्तार कर लिया है। गोपनीय दस्तावेज साझा करने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल एटीएस के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।  


गणेश ने खगौल थाने में पूछताछ के दौरान यह बताया कि उसने पाकिस्तानी महिला के साथ इंफॉर्मेशन शेयर कर रहा था। पाकिस्तानी महिला ने पहचान बदलकर दो साल पहले दोस्ती की थी। उस वक्त गणेश की पोस्टिंग राजस्थान के जोधपुर में थी। गणेश का दावा है कि पाकिस्तानी महिला ने खुद को नेवी के मेडिकल टीम का स्टाफ बताया था। दोनों की फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। 


सेना से जुड़ी कई जानकारियों को उसने शेयर किया था और पाकिस्तानी महिला पूरी जानकारी इक्टठा कर रही थी। अब जांच एजेंसिया गणेश के मोबाइल फोन को खंगालने में जुट गयी है। सोशल मीडिया के जरिए किए गए बातचीत और चैटिंग की डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।


पाकिस्तानी महिला का भारतीय सेना के जवान से दोस्ती करना, उससे मीठी-मीठी बातें करना, सेना और देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां हासिल करना। यह सब हनी ट्रैप का मामला है। इससे पहले भी कई लोग हनी ट्रैप के शिकार हो चुके हैं। बिहार में यह मामला आने पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। फिलहाल सेना की इंटेलिजेंस टीम और अधिकारी अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं।