ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Pakistani Spy: IB की गिरफ्त में पाकिस्तान का एक और जासूस, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी था सक्रीय

Pakistani Spy: राजस्थान के डीग से पकड़ा गया एक और पाकिस्तानी जासूस कासिम। पाकिस्तानी महिला से की शादी, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संदिग्ध संपर्क का भी आरोप।

Pakistani Spy
राजस्थान से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Pakistani Spy: राजस्थान के डीग जिले के गंगोरा गांव से इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कासिम नामक एक युवक को पाकिस्तानी जासूस होने के शक में हिरासत में लिया है। कासिम पर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया है कि उसने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की थी और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह उसी से संपर्क में भी था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अब कासिम के पाकिस्तानी कनेक्शन और जासूसी नेटवर्क की गहराई तक जांच कर रही हैं।


बता दें कि, कासिम की कहानी संदेहास्पद गतिविधियों से भरी पड़ी है। वह पहले दिल्ली में रहता था, लेकिन हाल ही में अचानक अपने गांव गंगोरा लौट आया। इसके बाद उसने पाकिस्तान का वीजा बनवाया और वहां जाकर एक महिला से शादी की। एजेंसियों को शक है कि इस यात्रा के दौरान वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा और भारत के खिलाफ उसने जासूसी शुरू की।


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसकी पाकिस्तानी महिला से फोन पर बातचीत के सबूत मिले हैं, जिसके बाद आईबी ने उसे हिरासत में लिया है। कासिम के फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि उसके कॉल डिटेल्स, मैसेज, और यात्रा रिकॉर्ड से और जानकारी हासिल की जा सके। इंटेलिजेंस ब्यूरो कासिम से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पाकिस्तान को कौन-सी संवेदनशील जानकारी दी, उसका नेटवर्क कितना बड़ा है, और क्या वह भारत में अन्य जासूसों के साथ मिलकर काम कर रहा था।


ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं। सरकार ने राजस्थान सहित सीमावर्ती इलाकों में निगरानी को और सख्त कर दिया है। सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है, और ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी, और अन्य आधुनिक तकनीकों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।