ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Parliament of Pakistan: जंग की आहट से खौफ में पाकिस्तान, आनन-फानन में बुलाई संसद की आपात बैठक

Parliament of Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़े आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावना से पाकिस्तान खौफ में आ गया है. राष्ट्रपति जरदारी ने संसद की आपात बैठक बुला ली है.

Parliament of Pakistan
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Parliament of Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत से जंग की आहट के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आधी रात को बड़ा फैसला लेते हुए संसद की आपात बैठक बुलाई है। सोमवार को शाम पांच बजे नेशनल असेंबली की आपात बैठक बुलाई गई है।


पाकिस्तान की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान की अनुच्छेद की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संसद भवन, इस्लामाबाद में पांच मई 2025 की शाम पांच बजे नेशनल असेंबली की बैठक बुलाई है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी सत्र में दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों पर मंथन किया जाएगा। जिसमें खासकर सिंधु जल समझौता को निलंबित करने के भारत के फैसले पर विशेष जोर दिया जाएगा। राष्ट्रपति जरदारी ने यह बैठक ऐसे समय बुलाई है जब भारत की तरफ से आतंकियों को समर्थन देने का पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगा है और जवाबी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। 


बता दें कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ सामने आने के बाद भारत लगातार पाक के खिलाफ सख्त फैसले ले रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए खुली छूट दे दी है और कहा है कि समय, तरीका और लक्ष्य सेना को तय करना है। भारत के सख्त रूख अपनाने के बाद से पाकिस्तान खौफ में है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता