ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Pahalgam terror attack: पठानी सूट और हाथ में बंदूक...पहलगाम में हमला करने वाले एक आतंकी की पहली तस्वीर आई सामने

Pahalgam terror attack: पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले एक हमलावर की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में हमलावर ने पठानी सूट पहना है और उसके हाथ में बंदूक है।

Pahalgam terror attack
आतंकी की पहली तस्वीर आई सामने
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pahalgam terror attack: पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले हमलावरों में से एक की तस्वीर सामने आई है। जिसमें आतंकी हाथ में हथियार लिये और पठानी सूट पहने दिख रहा है। सुरक्षा एजेंसी इस तस्वीर से जुड़े सभी संदिग्ध की जांच में जुट गई हैं। आतंकियों की तलाश में सिक्योरिटी फोर्सेज सर्च ऑपरेशन चला रही है।


आपको बता दें कि मंगलावर दोपहर 3 बजे के आसपास कुछ आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन के एक रिसॉर्ट पर हमला कर दिया, जिसमें 26 लोग मारे गए और 13 लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। इधर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और सर्च अभियान शुरू कर दिया।  इसी बीच पाकिस्तान की ओर से 2-3 आतंकियों ने उरी की ओर से घुसपैठ की कोशिश की है। अभी भी क्षेत्र में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी चल रही है।


वहीं पहलगाम हमले के बाद एनआईए की टीम आगे की जांच के लिए पहलगाम क्षेत्र पहुंच चुकी है और उन्होंने अस्पताल में पीड़ितों से भी मुलाकात की है और हमले से जुड़ी जानकारी भी इकट्ठा की। वहीं, सुबह पीएम नरेंद्र मोदी भी सऊदी अरब से लौट आए हैं। लौटते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले पहलगाम हमले पर अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता