ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी

Pahalgam Terror Attack: जिस तुर्की के दम पर उछल रहे थे अब उसने ही हाथ खड़े कर दिए हैं, तुर्की राष्ट्रपति संचार निदेशालय के नए बयान के बाद पड़ोसियों में हड़कंप मचा हुआ है, अब बेचारे जाएं तो किधर जाएं.

Pahalgam Terror Attack
रेसेप तैयप एर्दोआन, नरेंद मोदी और शहबाज शरीफ
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर यह ख़बरें उड़ रही थीं कि तुर्की ने अपना एक कार्गो विमान पाकिस्तान भेजा है, जिसमें खतरनाक सैन्य उपकरण भरे पड़े हैं. इससे जुड़ीं कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही थीं, जिनमें एक विमान दिख रहा था और उसमें से भारी मात्र में सामान उतारे जा रहे थे. हालांकि अब खबर आ रही है कि ये तस्वीरें पुरानी हैं. 


ये बेवक़ूफ़ पाकिस्तानी इन पुरानी तस्वीरों को दिखाकर बेहद खुश हो रहे थे कि “अब तो भारत की खैर नहीं”. मगर जैसे ही तुर्की सरकार ने इन बातों का खंडन किया, इन भिखारियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई है. तुर्की के राष्ट्रपति संचार निदेशालय ने यह साफ़-साफ़ कहा है कि “28 अप्रैल को जो विमान अरब सागर के ऊपर मंडराते हुए देखा गया था, वह पाकिस्तान में रुका जरूर था मगर सिर्फ इंधन भरने के लिए. इसके अलावा और कोई भी कारण नहीं था.


उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया है कि भारत के खिलाफ वे पाकिस्तान की किसी भी प्रकार की सैन्य मदद नहीं करने जा रहे हैं. इधर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह मांग की है कि इसे जल्द से जल्द कम किया जाए. बताते चलें कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान और उनके द्वारा संरक्षित आतंकवादियों पर बड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है.


यह एक्शन कब और किस प्रकार लिया जाएगा, इसके बारे में अभी लोग बस अंदाजे ही लगा रहे हैं. कई जानकारों का यह मानना है कि भारत इस बार जो करेगा, वह पूरे विश्व को हैरान कर देगा. यह भारत की आतंक के विरुद्ध पिछली सभी कार्रवाइयों से काफी बड़ी और अलग होने जा रही है. हालांकि, सभी अपने-अपने हिसाब से अटकलें लगा रहे हैं, मगर असल में जो होगा वह सभी की उम्मीदों से भी ज्यादा भयावह होगा.. इस बात में कोई शक नहीं है.