ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Pahalgam Terror Attack: सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, त्राल में आतंकी आसिफ शेख और आदिल का उड़ाया घर, पहलगाम हमले के आरोपी हैं दोनों

Pahalgam Terror Attack: त्राल में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी आसिफ शेख और आदिल दोनों के घरों को विस्फोट से उड़ा दिया है। दोनों पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी हैं।

Pahalgam Terror Attack
आतंकी आसिफ शेख और आदिल का उड़ाया घर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सिक्योरिटी फोर्सेंज एक्शन में हैं। आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादी आसिफ शेख और आदिल दोनों के घरों को विस्फोट से उड़ा दिया है। दोनों पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी हैं। दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई त्राल में की है।


सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा में यह कार्रवाई की है। गुरी इलाके में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी आदिल ठोकर का घर था, उसे विस्फोट से उड़ा दिया गया है। अनंतनाग पुलिस ने गुरुवार को आदिल का स्केच औपचारिक रूप से जारी किया था। आदिल के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 में पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान में उसने दहशतगर्दी का प्रशिक्षण लिया और फिर कश्मीर वापस आया। आरोप है कि पहलगाम में हमला करने में उसने विदेशी आतंकवादियों की मदद की। इसी ने आतंकियों को बैसरन घाटी तक पहुंचाया।


वहीं आसिफ शेख दक्षिण कश्मीर का रहने वाला है। उसके भी घर को विस्फोट से उड़ाया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई के बारे में अभी प्रशासन की तरफ से औपचारिक बयान आना बाकी है। जानकारी के मुताबिक, मोगहामा में आसिफ शेख के घर की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बॉक्स मिला। इस बॉक्स से तार निकले हुए थे। इस बॉक्स को मौके पर ही निष्क्रिय किया गया जिसमें आवसा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। इस विस्फोट में किसी की जान नहीं गई है। विस्फोट से पहले आस-पास के घरों को खाली करा लिया गया था।


आपको बता दें कि, बीते 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले से जुड़े वीडियो में दोनों नजर आए थे। इस जघन्य हमले के बाद से ही दोनों फरार हैं। आसिफ और आदिल सहित हमले में शामिल अन्य आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। पहलगाम में आतंकियों के हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता