ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ सिंह समेत तीनों सेना के चीफ बैठक में मौजूद; क्या होने वाला है?

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री आवास में पीएम नरेंद्र मोदी सेना के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीनों सेना के चीफ मौजूद है.

Pahalgam Terror Attack
पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए बड़े आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ अबतक कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ आगे की रणनीति को तय करने के लिए पीएम मोदी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा तीनों सेना के सेनाध्यक्ष समेत एनएसए और सीडीएस भी मौजूद हैं।


दरअसल, बीते 22 अप्रैल की शाम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने सैलानियों पर हमला बोल दिया था। आतंकवादियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली मारी और 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरा देश हिल गया। जांच के दौरान इस घटना के पीछे पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ होने की बात सामने आई। जिसके बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार बड़े फैसले ले रही है।


भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच 1960 में हुए सिंधु जल समझौता को स्थगित कर दिया और इसके साथ ही साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही तमाम तरह के वीजा को रद्द करने का भी फैसला लिया। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ हर वह फैसला लिया जा रहा है जो भारत ले सकता है। भारत सरकार के इस रूख से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।


अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेबल बैठक बुलाई है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी मौजूद है। बैठक में पहलगाम हमले के बाद की सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर विमर्श किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता