ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Pahalgam Terror Attack: भारत को उकसा रहा पाकिस्तान, LoC पर रातभर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। इसी बीच बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से रातभर फायरिंग हुई है। भारतीय सेना ने फायरिंग का मुंहतोड़ जबाव दिया है।

Pahalgam Terror Attack
LoC पर पाक ने रातभर की फायरिंग
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर एलओसी के कई हिस्सों में फायरिंग की गई है। भारतीय सेना ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कुछ सख्त फैसले लिए हैं। जिससे पाकिस्तान बौखला गया है।


पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रातभर गोलीबारी की है।। पाकिस्तान की इस हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के कुछ हिस्सों में फायरिंग की है। जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में सर्च ऑपरेशन भी चला रखा है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।


इस बीच भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी बॉर्डर का दौरा करेंगे। जहां वे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिये हैं। भारत ने आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है। इसकी वजह से पाकिस्तान को काफी नुकसान होगा। इसके साथ ही भारत ने अटारी बॉर्डर बंद करने का भी फैसला किया है और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान का ऑफिशियल एक्स हैंडल भारत में बैन कर दिया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता