ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान का आया पहला रिएक्शन, जानिये क्या कहा

Pahalgam terror attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का पहला रिएक्शन सामने आया है। पाकिस्तान ने कहा कुछ कहा है..पढ़िये।

 Pahalgam terror attack
पहलगाम हमले पर पाकिस्तान का बयान
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pahalgam terror attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का रिएक्शन सामने आया है। पाकिस्तान ने खुद के गिरेबान को साफ बताया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'हमारा इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है। हम हर तरह के आतंकवाद को खारिज करते हैं।'


ख्वाजा आसिफ ने एक पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल को बयान देते हुए आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे भारत के लोग ही शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 'वहां लोग सरकार के खिलाफ बगावत कर चुके हैं। वहां नागालैंड से लेकर मणिपुर और कश्मीर में लोग सरकार के खिलाफ हैं। भारत सरकार लोगों के हक को मार रही है। उनका शोषण कर रही है। इसके खिलाफ लोग खड़े हो चुके हैं।'


आपको बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना आतंकियों की तलाश में जुट गई है। आर्मी के साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। आर्मी की विक्टर फोर्स के साथ-साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान हमलावर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता