ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Pahalgam Terror Attack: “तुम्हारे घर में घुसकर ऐसे आदमी को मारेंगे जो तुम्हारे लिए एक लाख के बराबर होगा”, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पाकिस्तान के नाम संदेश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में शामिल हुआ मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद? गैंग ने कहा “घर में घुसकर मारेंगे.”

Pahalgam Terror Attack
लॉरेंस बिश्नोई और हाफिज सईद
© google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश गुस्से में है और अब किसी भी दिन भारतीय सेना की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई हमें देखने को मिल सकती है. हालांकि, बदले की आग में सिर्फ देश की आम जनता ही नहीं जल रही है, बल्कि भारत का कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी अब बदला लेने को छटपटा रहा है. इस गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज धमकी वाला पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की फोटो है और लिखा हुआ है “तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा, अब हम तुम्हारे घर में घुसकर एक ऐसे आदमी को मारेंगे जो तुम लोगों के लिए एक लाख के बराबर होगा.”


बता दें कि इससे पहले भी बिश्नोई गैंग सोशल मीडिया के जरिए लोगों को धमकियां देता रहा है और कई हमलों की जिम्मेदारी भी ली है. ऐसे में अब लोग इस पोस्ट पर हाफिज सईद की फोटो देखकर अंदाजा लगा रहे कि इस गैंग का अगला शिकार वही है. हाफिज मोहम्मद सईद, जिसका जन्म 10 मार्च 1950 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा में हुआ, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और जमात-उद-दावा का प्रमुख है. वह भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शीर्ष पर है.


हाफिज सईद को 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे, जिनमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे. संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2008 में उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया, और अमेरिका ने उस पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है. ज्ञात हो कि पहलगाम हमले को लश्कर-ए-तैयबा के कट्टर समूह TRF ने अंजाम दिया, जिसे हाफिज सईद और उसके डिप्टी सैफुल्लाह सीधे नियंत्रित करते हैं. खुफिया एजेंसियों का दावा है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तानी सेना और ISI से मार्गदर्शन मिलता है. 


इस हमले में शामिल आतंकियों में पाकिस्तानी और स्थानीय कश्मीरी आतंकी थे, जिनमें हाशिम मूसा, आदिल हुसैन ठोकर, और अली भाई जैसे नाम सामने आए हैं. हाशिम मूसा, जो पहले पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप का हिस्सा था, अब लश्कर के लिए काम करता है और कश्मीर में छह बड़े हमलों में शामिल रहा है.  इधर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है, उसमें जितेंद्र गोगी, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बराड़, और रोहित गोदारा जैसे गैंगस्टरों के नाम भी शामिल थे.


हालांकि, इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह काफी तेजी से वायरल हो रही है. लॉरेंस बिश्नोई, जो फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, कथित तौर पर जेल से ही गैंग को ऑपरेट करता है. गैंग की इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है.