ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Pahalgam Terror Attack: 'हमारे लोगों के साथ खूनी खेल खेला..अब पाकिस्तानियों को पानी नहीं देकर तड़पाएंगे'..पहलगाम आतंकी हमले पर शाहनवाज हुसैन का बयान

Pahalgam Terror Attack: शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि जिस तरह पाकिस्तान ने हमारे लोगों के साथ खूनी खेल खेला है, उसी तरह हम पाकिस्तानियों को पानी न देकर उन्हें तड़पाएंगे।

Pahalgam Terror Attack
'पाकिस्तानियों को पानी नहीं देकर तड़पाएंगे'
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाये गये हैं, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार दौरे के दौरान पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए संदेश दिया कि आतंकियों की कमर तोड़कर रहेंगे।


पीएम मोदी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि 'सीमा सील कर दी गई है और पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री ने बिहार से एक कड़ा संदेश दिया है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने भी सख्त कदम उठाया है। उन्होंने पाकिस्तान की पानी तक पहुंच बंद कर दी है। पाकिस्तान अब प्यासा रहेगा और परेशान रहेगा।'


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 'जिस तरह से पाकिस्तान ने हमारे लोगों के साथ खूनी खेल खेला है, उसी तरह हम पाकिस्तानियों को पानी न देकर उन्हें तड़पाएंगे। सीमा सील कर दी गई है और पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। बिहार से जो बात निकली है, वो दूर तक जाएगी।' उन्होंने आगे कहा कि, "प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि ऐसी सजा देंगे, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता