ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Encounter in Udhampur: पहलगाम अटैक के बाद उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

Encounter in Udhampur: पहलगाम हमले के बाद उधमपुर के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसनें एक जवान शहीद हो गया है।

Encounter in Udhampur
एक जवान शहीद
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Encounter in Udhampur: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डूडू-बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार (24 अप्रैल) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उधमपुर के घने जंगलों में आतंकी छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। डुडु बसनतगढ़ के घने जंगलों में मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ अभी भी जारी है।


जम्मू कश्मीर की पहलगाम घाटी में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत के बाद सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान उधमपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है।


भारतीय सेना के अनुसार यह जंगल क्षेत्र भारतीय सेना की 9वीं और 16वीं कोर की सीमा पर स्थित है और प्राकृतिक गुफाओं और आतंकवादियों के लिए छिपने की जगह से भरा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 2 आतंकवादी देखे गए, जिन्होंने जवानों पर गोली चलाई। भारतीय सेना, पैरा और जेकेपी ने जवाब दिया और गोलीबारी की। पहाड़ी क्षेत्र की चोटी का यह इलाका उधमपुर सामान्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता