ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की जांच में हैरान करने वाला खुलासा, 20 लोगों की पैंट खुली थी, खतना देखकर मारी गोली!

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की शुरुआती जांच में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. जांच के दौरान 20 पर्यटकों के पैंट की जिप खुली थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि खतना देखकर उन्हें गोली मारी गई है.

Pahalgam Attack
आतंकवादियों की शर्मनाक करतूत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। हमले की जांच कर रही एजेंसियों ने शुरुआती जांच के बाद हैरान करने वाला खुलासा किया है। हमले में मारे गए 20 मृतकों के पैंट नीचे खिसकी हुई थी या उनके पैंट की जिप खुली पाई गई है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मृतकों के कपड़ों की हालत देखकर गंभीर बात कही है।


जांच टीम ने पाया है कि हमले में मारे गए 26 लोगों में से 20 मृतकों के पैंट नीचे खिसकी हुई थी या उनके पैंट की जिप खुली पाई गई है। जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि आतंकवादियों ने लोगों को गोली मारने से पहले न सिर्फ उनका धर्म पूछा बल्कि उनका खतना हुआ है या नहीं यह चेक करने के बाद गोली मारी है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादियों ने सैलानियों के पहचान पत्र मांगे और फिर उन्हें कलमा पढ़ने को कहा और बाद में उनके पैंट उतरवाकर खतना की जांच की। हिन्दू होने की पूरी पुष्टि करने के बाद आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी। मारे गए 26 लोगों में से 25 हिन्दू थे और सभी पुरुष थे। इस नरसंहार की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जांच के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।


फिलहाल जांच एजेंसियां एक-एक चीजों की जांच कर रही हैं। विभिन्न इलाकों के 70 से अधिक आतंकवाद समर्थकों से पूछताछ की जा रही है। अबतक करीब 15 सौ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 70 लोगों की गतिविधि संदिग्ध पाई गई है। मारे गए लोगों के साथ बर्बरता की बात सामने आने के बाद मानवता शर्मसार हो गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता