ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Pahalgam Attack: आर्मी और नेवी प्रमुख से मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल, क्या होने वाला है?

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढता जा रहा है. दोनों देशों में चल रही तनातनी के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है. ऐसे में लोगों के मन में बड़ा सवाल है कि क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

Pahalgam Attack
कुछ बड़ा होने जा रहा है?
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pahalgam Attack: बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इस हमले में आतंकियों ने टूरिस्ट बस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। इस गंभीर घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए लगातार तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं।


शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने अरब सागर में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की स्थिति की जानकारी दी थी। इसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से वन-टू-वन बैठक की है।


सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और एयर चीफ मार्शल के बीच पहलगाम हमले के बाद वायुसेना की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी।


पुलवामा के बाद अब पहल्गाम हमले को दूसरा सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं और लगातार थलसेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों से बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बन गए है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता