ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Pahalgam Attack: 3 पाकिस्तानी बच्चों को रांची से भेजा गया दिल्ली, गर्मी की छुट्टी मनाने आए हुए थे नानी के घर

झारखंड की राजधानी रांची में 3 नाबालिग बच्चों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई जिसके बाद डोरंडा में रह रहे तीनों बच्चों को दिल्ली भेजा गया। जहां से तीनों को पाकिस्तान भेजने की तैयारी की जा रही है।

JHARKHAND NEWS
पाकिस्तान भेजने की तैयारी
© AI
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस उनके देश भेजने का निर्देश जारी किया। जिसके बाद से इसकी कवायद शुरू हो गयी है। यूपी की योगी सरकार ने चुन-चुन कर पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर निकालने वाला पहला राज्य बन गया है। लगातार विभिन्न राज्यों से पाकिस्तानी नागरिक को वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान भेजा जा रहा है। आज भी कई पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजा गया है। 


झारखंड की राजधानी रांची में 3 नाबालिग बच्चों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई जिसके बाद डोरंडा में रह रहे तीनों बच्चों को दिल्ली भेजा गया। जहां से तीनों को पाकिस्तान भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि ये तीनों बच्चों की मां भारतीय नागरिक हैं, जो डोरंडा के मनीटोला इलाके में रह रही थी। जनवरी 2025 में तीनों बच्चे अपनी मां के साथ नानी घर आई हुई थी। 


आतंकी हमले के बाद जब भारत सरकार ने आदेश दिया कि पाकिस्तानी नागरिक को अपने देश जाना होगा। जिसके बाद पाकिस्तानी नागरिक को चिन्हिंत किया जाने लगा। इसी बीच पुलिस को यह जानकारी मिली कि तीन नाबालिग बच्चा पाकिस्तान से रांची अपने नानी के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आया हुआ है। इस बात की सूचना मिलते ही तीनों को पाकिस्तान भेजने का आदेश प्राप्त हुआ। जिसके बाद तीनों बच्चों को मां के साथ दिल्ली भेजा गया। जहां से उन्हें पाकिस्तान भेजा जाएगा। तीनों बच्चों और मां को पाकिस्तान भेजने की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में भारतीय और पाकिस्तानी दूतावास के जरिये तीनों को बच्चों को पाकिस्तान भेजा जाएगा।

टैग्स