ब्रेकिंग
Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे

OPPO मोबाइल फैक्ट्री में कोरोना के कारण लगा ताला, 6 कर्मी पॉजिटिव.. 3 हजार स्टाफ की जांच होगी

DELHI : चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने चीनी मोबाइल कंपनी ओप्पो पर कहर बरपा दिया है। भारत में ओप्पो मोबाइल फैक्ट्री में कोरोना संक्रमण के बाद ताला लग गया है। कंपनी के 6 स्टाफ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने चीनी मोबाइल कंपनी ओप्पो पर कहर बरपा दिया है। भारत में ओप्पो मोबाइल फैक्ट्री में कोरोना संक्रमण के बाद ताला लग गया है। कंपनी के 6 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद तत्काल नोएडा स्थित फैक्टरी में काम रोक दिया गया है।


ओप्पो मोबाइल कंपनी के नोएडा यूनिट के 3000 कर्मचारियों का अब कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। फैक्ट्री में काम तत्काल बंद कर दिया गया है और अब दोबारा प्रोडक्शन का काम उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही शुरू हो पाएगा। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि प्रोडक्शन का काम अनुमति मिलने के बाद 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ शुरू किया गया था लेकिन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में एक बार फिर से संक्रमण की आशंका को देखते हुए काम रोक दिया गया है। 


अब सभी कर्मचारियों की जांच होने के बाद ही फिर से यूनिट काम करेगी। कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए कंपनी ने फिलहाल यूनिट से निकले प्रोडक्ट्स को भी डिलीवर करने पर रोक लगा दी है।

टैग्स