ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Opearation sindoor: ऑपरेशन सिंदूर; पहलगाम का बदला लेने को आखिर क्यों चुना गया यह नाम, पढ़िए यह खबर

Operation sindoor: भारत के एयर स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर नाम क्यों दिया गया इसको लेकर भी सवाल किए जा रहे है। तो आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है ?

Operation sindoor
Operation sindoor
© Google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Operation sindoor: भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। भारत ने ' ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 ठिकानों पर हमला किया है। 


वहीं, भारतीय सेना के तरफ से किए गए इस एयर स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इसके बाद अब कई लोगों के मन में इसके नाम को लेकर भी सवाल बन रहे हैं। जिसको लेकर यह भी कहा जा रहा है कि, इस नाम के पीछे असल में पहलगाम हमले के बदले का संदेश छिपा हुआ है।


बताया जा रहा है कि, जिस तरह आतंकियों ने पहलगाम में भारतीय महिलाओं का सिंदूर छीना था उसके बदले के लिए ही इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसके जरिए भारत पाकिस्तान को बड़ा संदेश देना चाहता है।


इधर, भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकियों ठिकानों को तबाह कर दिया है। जिसमें 3 की मौत ओर कई लोगों के घायल होने की खबरें निकलकर सामने आ रही हैं।


आपको बताते चले कि, आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक को मार दिया था। इन आतंकवादियों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी। इनलोगों ने यहां तक कहा था कि वह जाकर मोदी को बताएं कि उन्होंने क्या हाल किया है। इसके बाद से हमले की बात कही जा रही है। अब बीती रात एयर स्ट्राइक किया गया है।