ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Operation sindoor Upadate: एयर स्ट्राइक के बाद क्या बंद होंगे बैंक, शेयर बाजार और ट्रेन सेवाएं? जानिए देश में मौजूदा हालात

Operation sindoor Upadate: भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आम लोगों में यह चिंता है कि क्या बैंक, शेयर बाजार, ट्रेन सेवाएं और आवश्यक सामानों की उपलब्धता पर असर पड़ेगा।

बैंक खुले हैं, शेयर बाजार अपडेट, एयर स्ट्राइक के बाद भारत, ATM से कैश निकालें या नहीं, Indian Railways Advisory, Operation Sindoor Impact, LoC Strike India, Indian Stock Market, RBI Guidelines, जरूरी
Operation sindoor
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Operation sindoor Upadate: भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देशभर में लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या बैंक, शेयर बाजार, रेल सेवाएं या जरूरी सामानों की आपूर्ति पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं सरकार और संबंधित संस्थानों की तरफ से अब तक क्या जानकारी दी गई है।

बैंक और शेयर मार्केट खुलेंगे या नहीं?

अब तक किसी भी सरकारी एजेंसी या रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से बैंकों या शेयर बाजार को बंद करने की कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में बैंक अपने तय समय पर खुले रहेंगे और स्टॉक मार्केट भी सामान्य रूप से कार्य करेगा। लोग अपनी बैंकिंग जरूरतें पूरी तरह से नॉर्मल तरीके से निपटा सकते हैं। 

क्या ट्रेन यात्रा प्रभावित होगी?

भारतीय रेलवे की ओर से कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। देशभर की ट्रेनें अपने तय समय पर चल रही हैं और रेलवे ट्रैक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लोगों को यात्रा से जुड़ी किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

जरूरी सामान की खरीद को लेकर क्या करें?

कई जगहों से खबरें आ रही हैं कि लोग घबराकर राशन और जरूरी सामान इकट्ठा करने लगे हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऐसी कोई जरूरत नहीं है। देश में आपूर्ति श्रृंखला सामान्य रूप से चल रही है। अफवाहों से बचें और खरीदारी में संतुलन बनाए रखें।

क्या एटीएम से कैश निकालकर रखना चाहिए 

एयर स्ट्राइक के बाद कई लोग एहतियातन कैश निकालकर रखने का सोच रहे हैं, लेकिन फिलहाल इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। देशभर में बैंकिंग नेटवर्क और एटीएम सेवाएं सामान्य हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक तनाव से बचें | देश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सरकार, सेना और सभी संस्थाएं सक्रिय रूप से हालात पर नजर रख रही हैं। आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है और अफवाहों से बचना चाहिए।