ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

Operation Sindoor: बाज’ बनकर बरसे भारतीय ड्रोन: ऑपरेशन सिंदूर में पहली बार हुआ 'लॉइटरिंग म्यूनिशन' का इस्तेमाल,करीब 90 आतंकी ढेर

Operation Sindoor:भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर पहलगाम हमले का बदला लिया। इस ऑपरेशन में पहली बार ‘लॉइटरिंग म्यूनिशन’ जैसे एडवांस हथियारों का प्रयोग हुआ|

ऑपरेशन सिंदूर, Operation Sindoor, भारतीय सेना, Indian Army, पहलगाम हमला, Pahalgam Attack, आत्मघाती ड्रोन, कामिकेज़ ड्रोन, Kamikaze Drone, Loitering Munition, आतंकवादी ठिकाने, POK Strike, Surgical Stri
भारत ने करीब 90 पाकिस्तानी आतंकियों किया ढेर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

 Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब आखिर आ गया|  और वो भी ऐसा कि आतंक की जड़ें हिल गईं। बुधवार तड़के भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर जवाबी हमला किया। इस कार्रवाई में भारत ने पहली बार 'लॉइटरिंग म्यूनिशन' यानी 'सुसाइड ड्रोन' का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया — जो दुश्मन के सिर पर मंडराकर बिल्कुल बाज की तरह वार करते हैं।


क्या है 'लॉइटरिंग म्यूनिशन'?

ये कोई आम ड्रोन नहीं हैं। इन्हें कामिकेज़ या आत्मघाती ड्रोन भी कहा जाता है, जो दुश्मन के इलाके में चुपचाप उड़ते हुए टारगेट की पहचान करते हैं और फिर उस पर सटीक हमला करते हैं। सबसे खास बात – ये किफायती भी हैं और बेहद प्रभावी भी।


ऑपरेशन की खास बातें:

सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर इस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।

जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों के मुख्य ठिकाने तबाह किए गए।

सभी हमले भारतीय सीमा के भीतर से किए गए — किसी विमान ने पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश नहीं किया।

स्टैंडऑफ मिसाइलें और स्मार्ट बमों का भी इस्तेमाल हुआ।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया:

हमले के बाद पाकिस्तान ने इसे ‘युद्ध जैसी कार्रवाई’ बताया और दावा किया कि उसने 5 भारतीय विमानों को गिरा दिया — हालांकि भारत ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया।

दुनिया की नजर:

भारत ने ऑपरेशन से पहले अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और खाड़ी देशों को इसकी जानकारी दे दी थी। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।

ज़मीन पर असर:

हमले के बाद उत्तरी भारत में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीनगर एयरपोर्ट को कुछ घंटों के लिए बंद करना पड़ा और जम्मू, पुंछ, राजौरी जैसे संवेदनशील इलाकों में स्कूल-कॉलेज एहतियातन बंद कर दिए गए हैं।

नेताओं की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा: "भारत माता की जय! हमारी सेना पर गर्व है। वहीँ योगी आदित्यनाथ बोले: "जय हिंद की सेना ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब-जब देश पर संकट आता है, हमारी सेना सीना तानकर खड़ी होती है। हमें गर्व है।


टैग्स

संबंधित खबरें