ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Trump On India-Pakistan: "सब जानते थे कुछ बड़ा होने वाला है", 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद क्या बोले ट्रंप? मुस्कुराते हुए कर दिया बड़ा इशारा

Trump On India-Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। 90+ आतंकी ढेर। अब इस पर सामने आई डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया।

Trump On India-Pakistan
ट्रंप और मोदी
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
4 मिनट

Trump On India-Pakistan: 7 मई 2025 की तड़के 1:28 बजे शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत का एक सटीक सैन्य अभियान था, जो 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले का जवाब था, इस जवाब का देशवासियों को कई दिनों से इंतजार था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे, और आतंकियों ने विवाहित पुरुषों को निशाना बनाकर सिंदूर के प्रतीक को अपमानित करने की कोशिश की थी। 23 मिनट में पूरा हुआ यह बदले का ऑपरेशन पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर केंद्रित था, जिनमें बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, बाघ, गुलपुर, भीमबर, चक अमरू और सियालकोट शामिल थे।


भारतीय वायुसेना ने राफेल जेट्स, स्कैल्प मिसाइल और ड्रोन्स से 24 मिसाइलें दागीं, जिससे 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए, जिनमें बहावलपुर में 20-30 और मुरीदके में 30 से ज्यादा शामिल थे। भारत ने इस ऑपरेशन को जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर निशाना बनाया। बहावलपुर में जैश का 200 एकड़ का हेडक्वार्टर, जिसमें मस्जिद, स्कूल और ट्रेनिंग कैंप थे, पूरी तरह तबाह हो गया। हाफिज सईद और मसूद अजहर के अड्डों को भी नष्ट किया गया। यह हमला भारतीय सरजमीन से किया गया, और किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने इसे “संयमित और गैर-उत्तेजक” बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास से ऑपरेशन की निगरानी की, जबकि अजीत डोभाल ने कमान संभाली।


जबकि खुफिया जानकारी RAW और अन्य एजेंसियों ने दी, जिसके आधार पर ठिकानों में मौजूद 250+ आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। पाकिस्तान में इस ऑपरेशन से अफरा-तफरी मच गई। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि 6 जगहों पर 24 हमले हुए, जिसमें 8 लोग मारे गए और 35 घायल हुए। उसने लाहौर, कराची और सियालकोट के हवाई क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया और पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए। पुंछ, राजौरी और नौशेरा में सीजफायर तोड़कर गोलीबारी की, जिसमें 3 भारतीय नागरिक मारे गए। भारत ने जवाब में एक JF-17 जेट मार गिराया। पाक पीएम शहबाज शरीफ ने इसे “युद्ध की कार्रवाई” करार दिया, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट्स में आतंकी ठिकानों के नष्ट होने की पुष्टि हुई। कुछ पाक मीडिया ने फर्जी दावे किए कि दो भारतीय जेट मार गिराए गए, जिसे भारत ने खारिज किया।


इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ऑपरेशन को “शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने कहा, “हमने ओवल ऑफिस में प्रवेश करते वक्त इसके बारे में सुना। भारत और पाकिस्तान सदियों से लड़ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि यह जल्द खत्म हो।” ट्रंप ने दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील की। अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को ऑपरेशन की जानकारी दी, यह स्पष्ट करते हुए कि केवल आतंकी ठिकाने निशाना बने। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सैन्य संयम की अपील की। भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और यूएई को ऑपरेशन की सूचना दी, जिसे बलोच कार्यकर्ता मेहरान मैरी ने “देर आए, दुरुस्त आए” कहा।