ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Operation Sindoor: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से घबराया पाकिस्तान, पंजाब प्रांत में इमरजेंसी का एलान

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरजेंसी का एलान कर दिया गया है. सभी मुख्य शहरों में पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है.

Operation Sindoor
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Operation Sindoor: आतंकवाद के खिलफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के हालात बिगड़ने लगे हैं। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सरकार घबरा गई है और पाकिस्तान के सबसे संवेदनशील प्रांत पंजाब में इमरजेंसी लागू कर दिया गया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सुरक्षा कारणों से राज्य में आपातकात की घोषणा कर दी है। सभी मुख्य शहरों में पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। स्कूल और कॉलेजों के साथ साथ अन्य संस्थानों को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक सभा पर भी रोक लगा दी गई है।


पंजाब प्रांत के बहावलपुर और सियालकोट जैसे सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट है। बहावलपुर वही इलाका है जहां भारतीय सेना ने जैश के ठिकानों को अपना निशाना बनाया है। पाकिस्तान को डर है कि भारत आगे भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पंजाब प्रांत की पुलिस और अन्य टीमें आतंकी ठिकानों की पहचान में जुटी हुई हैं।


पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारत के खिलाफ अभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन सरकार विकल्पों पर गंभीर विचार कर रही है। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान की इस इमरजेंसी की घोषणा से राज्य में अस्थिरता और विश्व स्तर पर दबाव बढ़ सकता है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता