ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

खेत से काम कर लौटी बुजुर्ग तो गायब हो चुका था घर, लोगों ने कहा ‘नुकसान हुआ मगर किस्मत की धनी निकली बुढ़िया’

Viral News: एक कहावत है.. ‘जाको राखे साईंयां, मार सके न कोई’. इस बुजुर्ग महिला पर यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है. पूरी बात जानने के बाद आप भी कहेंगे ‘वाह! क्या किस्मत पाई है’.

Viral News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Viral News: राजस्थान के राजसमंद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहाँ एक गरीब बुजुर्ग महिला थक हारकर जब अपने खेत से घर की ओर लौटी तो पहुँचने पर पाया कि उसका प्यारा सा आशियाना उजड़ चुका है. हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान वह महिला अपने खेत में काम करने गई थी वरना घर के साथ-साथ उसका जीवन भी वहीं ख़त्म हो जाता. 


बताया जाता है कि घर में रखे मोबाइल फोन के फटने से भीषण आग लगी. फोन चार्ज में लगा हुआ था और गर्मी के प्रकोप के कारण इसकी बैटरी का तापमान भी बढ़ता चला गया और इसमें ब्लास्ट हुआ. जिसके कारण आसपास रखे कपड़ों में भी आग लगी और उसके बाद बारी गैस सिलेंडर की थी. सिलेंडर में आग पकड़ने के बाद तो मामला और जानलेवा हो उठा और देखते ही देखते पूरा घर राख में तब्दील हो चुका था.


खेत से काम करने के बाद जब वह अपने घर लौटी तो सामने का नजारा देखकर उसकी आँखें फटी की फटी रह गई. उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह अपने घर के ख़ाक में तब्दील हो जाने का मातम मनाए या फिर अपने जिंदा बच जाने की ख़ुशी. किस्मत अच्छी थी कि उस समय वह अपने घर में नहीं थी वरना एक बड़ी अनहोनी घट सकती थी.


इस घटना से हमें सबसे बड़ी सीख यह मिलती है कि आपका समय यदि पूरा नहीं हुआ है तो दुनिया की कोई ताकत आपके जीवन की डोर को तोड़ नहीं सकती. साथ ही दूसरी सबसे बड़ी सीख यह है कि कभी भी अपने फोन को लंबे समय तक चार्जिंग में लगाकर न छोड़ें. इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि आपका फोन ऐसी जगह पर तो नहीं रखा हुआ है जहाँ हद से ज्यादा तापमान हो. ऐसे में इस तरह की दुर्घटनाओं के होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है.