ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

मच्छरदानी में घुस गया कोबरा, बिना हमला किए युवक के बगल में लेटा रहा, फिर क्या हुआ जानिये?

सोये युवक की मच्छरदानी में घुस गया कोबरा लेकिन वह बिना हमला किए शांत बगल में लेट गया। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित मच्छरदानी से बाहर निकाला उसके बाद सांप को पकड़ा।

ODISHA NEWS
वन विभाग की टीम ने बचाई जान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के दुखरा फॉरेस्ट डिवीजन के दहीसाही गांव में एक मिट्टी के घर में कोबरा घुस गया। वह मच्छरदानी के अंदर सो रहे एक आदमी के बगल में जाकर लेट गया। कोबरा को अपने बगल में बैठा देख युवक की हालत खराब हो गयी। लेकिन वह तस से मस नहीं हुआ। 


वह कोबरा के सामने किसी तरह की हरकत नहीं की। परिजनों को इशारा करके वन विभाग को बुलाने की बात कही। जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब किसी तरह युवक को मच्छरदानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया और सांप को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। 


बताया जाता है कि एक ज़हरीला कोबरा मिट्टी के घर में सो रहे एक युवक की मच्छरदानी में घुस गया और उसके बगल में बिना कोई हमला किए चुपचाप लेट गया। यह मामला सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के दुखरा वन प्रभाग स्थित दहीसाही गांव का है। युवक की नजर जब कोबरा पर पड़ी, तो उसने घबराने की बजाय पूरी तरह शांति बनाए रखी और परिवार के एक सदस्य को इशारे में वन विभाग को बुलाने के लिए कहा।


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और प्रशिक्षित साँप पकड़ने वाले कृष्ण गोछायात मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कोबरा और युवक मच्छरदानी के अंदर एक-दूसरे के बेहद पास शांत अवस्था में थे। पहले उन्होंने सावधानीपूर्वक युवक को सुरक्षित बाहर निकाला, फिर खुद मच्छरदानी में घुसकर कुछ ही समय में कोबरा को भी सुरक्षित पकड़ लिया।


वन विभाग ने जानकारी दी कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण जंगलों से निकलकर सांप सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इंसानी बस्तियों में प्रवेश कर रहे हैं। आमतौर पर कोबरा इंसानों से टकराव से बचते हैं, लेकिन अगर उन्हें खतरा महसूस हो तो वे आत्मरक्षा में हमला कर सकते हैं। इस घटना ने साबित कर दिया कि सांप भी तभी लोगों को डंसता है जब उसे खुद खतरा महसूस होता है। युवक की समझदारी और संयम ने उसकी जान बचा दी और कोबरा भी बिना किसी नुकसान के जंगल में वापस छोड़ा गया।

टैग्स