ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

कोरोना काल में हिपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबल पुरस्कार

DESK : आज मेडिसिन के क्षेत्र अहम् योगदान देने के लिए तीन वैज्ञानिको के नाम को सार्वजानिक कर दिया गया. इस में अमेरिका के हार्वे जे आल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटेन के माइकल हॉटोन क

कोरोना काल में  हिपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबल पुरस्कार
Anamika
2 मिनट

DESK : आज मेडिसिन के क्षेत्र अहम् योगदान देने के लिए तीन वैज्ञानिको के नाम को सार्वजानिक कर दिया गया. इस में अमेरिका के हार्वे जे आल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटेन के माइकल हॉटोन का नाम शामिल है. इस सभी को हिपेटाइटिस सी वायरस के खोज के लिए नोबल पुरस्कार से नवाजा गया है.     

आज स्टॉकहोम में पुरस्कार का ऐलान किया गया. नोबल कमिटी ने बताया कि तीनों वैज्ञानिकों का काम रक्तजनित हिपेटाइटिस के बड़े स्रोत के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराने में मदद करता है जो हिपेटाइटिस ए और बी से नहीं हो सकता है. सम्मान देने वाले नोबल ज्यूरी ने बताया कि इस हिपेटाइटिस के कारण सिरोसिस और लिवर कैंसर भी होता सकता है. कमिटी ने कहा कि इन तीनों वैज्ञानिकों के इस काम से ब्लड टेस्ट और नई दवाएं जी खोज करना संभव हो सका जिससे दुनिया में लाखों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकेगी.कमिटी ने इन वैज्ञानिकों के इस काम के लिए इनका शुक्रिया अदा किया. उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल मेडिसीन अवार्ड अहम है.

दरअसल, स्टॉकहोम में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की पैनल हर साल विजेताओं का ऐलान करती है. नावेल पुरस्कार के रूप में इन्हें गोल्ड मेडल और10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर दिया जाता है. नावेल पुरस्कार सम्मान की शुरुआत 124 साल पहले स्वीडिश इंवेंटर अल्फ्रेड नोबल ने की थी. मेडिसिन के आलावा भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, साहित्य, शांतिऔर अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें