ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

weather update : कोहरे-शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत,ट्रेन और उड़ानों पर पड़ा असर

weather update : उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर साफ दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और घाटी के कई हिस्सों में हिमपात हो सकता है।

weather update
कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

weather update : उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर साफ दिख रहा है। इतना ही नहीं इस मौसम काअसर ट्रेन और उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। उधर, पहाड़ी इलाकों में फिर से मौसम में बदलाव के आसार है। जबकि मैदानी इलाकों वाले कई राज्यों में बुधवार को बारिश होने से मौसम का मिजाज फिर बदल गया।


वहीं,राजधानी में दिल्ली में कोहरे के चलते बुधवार को आइजीआइ एयरपोर्ट से संचालित होने वाली करीब 500 उड़ानें विलंबित रहीं। इनमें से करीब आधी उड़ानें एक घंटे या इससे अधिक की देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। कोहरे का आलम यह था कि दो दर्जन उड़ानों को रद करना पड़ा। इनमें 22 उड़ानें इंडिगो की और शेष दो उड़ानें स्पाइसजेट की थीं।


वहीं, यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए डॉयल व एयरइलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए पूरे दिन एडवाइजरी जारी होती रही। एडवाइजरी में यात्रियों से आग्रह किया जाता रहा कि वे उड़ान के प्रस्थान से जुड़ी जानकारी के लिए एयरलाइंस के संपर्क में रहें, ताकि उन्हें अपडेट मिलता रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के मौसम में विशेष बदलाव की स्थिति नहीं है। बुधवार को 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डेहरी राज्य में सबसे ठंडा रहा। पटना का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री गिरावट के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने अभी कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार को सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर का रहा। इसके बाद बिजनौर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री और मेरठ का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। शुक्रवार तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।