ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Noida Breaking: नोएडा सेक्टर-18 के अट्टा मार्केट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदे लोग

Noida Fire News: नोएडा के सेक्टर 18 स्थित अट्टा मार्केट में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Noida Fire News
नोएडा सेक्टर-18 के अट्टा मार्केट में लगी भीषण आग
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Noida Fire News: इस वक्त की बड़ी खबर नोएडा से है, जहां सेक्टर 18 स्थित अट्टा मार्केट में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आग से बचने के लिए ऊपर ऑफिस में काम कर रहे लोग बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए। फिलहाल मौके पर कई फायर टेंडर मौजूद है।


बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद कुछ लोग आग से बचने के लिए चौथी मंजिल से कूद गए। जिसमें दो युवक घायल हो गए हैं। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर 5 फायर टेंडर आग बुझाने के लिए पहुंची है। जानकारी के अनुसार आग नीचे बनी किसी दुकान में लगी है। इसके कारण नीचे धुंआ भर गया है। ऐसे में ऊपर ऑफिस में काम कर रहे लोग नीचे नहीं उतर पा रहे हैं। 


वहीं कुछ युवक जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस ने बताया कि आग कृष्ण अपर प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में लगी है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता