ब्रेकिंग
देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में

एनएच-84 से जुड़ेगा जनेश्वर मिश्र पुल, यूपी से बिहार आना हो जाएगा आसान

DESK: यूपी के बयासी में बक्सर को बलिया से जोड़ने वाला जनेश्वर मिश्र पुल का संपर्क पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 84 से जुड़ेगा। NH-84 पर बक्सर-पटना फोरलेन मार्ग बन रहा है और कुँवर सिंह

एनएच-84 से जुड़ेगा जनेश्वर मिश्र पुल, यूपी से बिहार आना हो जाएगा आसान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: यूपी के बयासी में बक्सर को बलिया से जोड़ने वाला जनेश्वर मिश्र पुल का संपर्क पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 84 से जुड़ेगा। NH-84 पर बक्सर-पटना फोरलेन मार्ग बन रहा है और कुँवर सिंह पुल के रास्ते यह लखनऊ, गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ रहा है। ऐसे में बयासी पुल का संपर्क इस पथ से जुड़ने से जिले के दियारा इलाके बलिया से सीधे जुड़ जाएंगे और छपरा एवं उत्तर बिहार जाना भी आसान हो जाएगा। 


बयासी पुल को NH-84 तक जोड़ने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। जिस पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया था। यह जानकारी परिवहन मंत्री ने खुद पत्र के जरिए दी है। 


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में एक रूप रेखा से बलिया के सांसद को अवगत कराया था। जिसमें बयासी पुल को शिवपुर दियारा, चमरहा खुर्द, नंदपूर सेमरा डीह बाबा स्थान से नीमेज में NH84  से सड़क को जोड़ने का सुझाव दिया गया था। बयासी पुल बनने के बाद भी जिले के दियारा इलाकों में इसकी कनेक्टिवीटी नहीं हुई है। प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह सड़क बनने से बक्सर के साथ-साथ बलिया को भी फायदा होगा।

टैग्स