ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

New Roads: ₹43 करोड़ की लागत से यहाँ कई सड़कों का निर्माण, बिहार के लोगों को बड़ी राहत

New Roads: यहाँ 43 करोड़ से बनेंगी चार नई सड़कें। ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी मजबूत, बिहार सीमा से सीधा संपर्क। सदर ब्लॉक से बेलडाड़, भटनी से चखनी घाट, हाटा-गौरीबाजार मार्ग भी बनेगा..

New Roads
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

New Roads: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच बेहतर संपर्क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चार नई सड़कों का निर्माण शुरू करने का फैसला लिया है। इस परियोजना पर कुल 43 करोड़ रुपये खर्च होंगे और सभी सड़कों की चौड़ाई 5.50 मीटर रखी जाएगी। इन सड़कों से न केवल स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा, बल्कि बिहार की सीमावर्ती जनता को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि ये बिहार बॉर्डर से जुड़ेंगी। विभाग के अधिकारी अनिल कुमार जाटव ने बताया कि सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।


पहली सड़क सदर ब्लॉक से परसिया अहीर होते हुए बेलडाड़ मार्ग तक बनेगी जो 650 मीटर लंबी होगी। इस पर मात्र 58 लाख रुपये खर्च होंगे। दूसरी सड़क भटनी क्षेत्र में दर्शन चौराहा से बलुआ अफगान होते हुए चखनी घाट से बिहार सीमा तक जाएगी और इसकी लंबाई छह किलोमीटर होगी। हाटा-गौरीबाजार मार्ग से जुड़ने वाली तीसरी सड़क किमी 34 से देवतहां कुटी तक 6.2 किलोमीटर लंबी बनेगी। चौथी सड़क किमी 36 से करमहा मार्ग तक पांच किलोमीटर की होगी और इस पर 11.9 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


ये सड़कें देवरिया के ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़कों से जोड़ेंगी। जिससे किसानों, व्यापारियों और छात्रों का सफर आसान हो जाएगा। बिहार सीमा से जुड़ाव से सीमावर्ती व्यापार बढ़ेगा और दुर्घटनाएं कम होंगी। लोक निर्माण विभाग ने समयबद्ध निर्माण के लिए एजेंसियों को निर्देश दिए हैं ताकि 2026 तक सभी सड़कें तैयार हो सकें।