ब्रेकिंग
पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफर

नेपाल में बड़ा हादसा: भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें, हादसे में 60 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका

DESK: पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन के कारण 60 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों पर ड्राइवर समेत कुल 63 लोग सवार थे।

नेपाल में बड़ा हादसा: भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें, हादसे में 60 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन के कारण 60 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों पर ड्राइवर समेत कुल 63 लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुए इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है। नेपाल के चितवन में यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बसे गौर से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही थीं। एंजेल बस और गणपति डीलक्स बस सुबह साढ़े तीन बजे हादसे की शिकार हुई है। एक बस में 24 लोग जबकि दूसरे बस में 41 लोग सवार थे। हादसे के दौरान तीन लोगों ने बस से छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट कर दुख जताया है और कहा है कि, नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने और बाढ़-भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में मैं गृह प्रशासन समेत सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज करने और उन्हें प्रभावी ढंग से बचाने का निर्देश दिया।

नेपाल में बड़ा हादसा: भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें, हादसे में 60 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका

नेपाल में बड़ा हादसा: भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें, हादसे में 60 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका

नेपाल में बड़ा हादसा: भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें, हादसे में 60 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता