ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

कोरोना वायरस के कारण नीट और जेईई कैंसिल, NTA बाद में करेगा नई तारीखों का एलान

DELHI : कोरोना वायरस के कारण देश में होने वाली नीट और जेईई की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस संबंध में अधिकारी की जानकारी साझा की है। नेशनल टेस्टिंग

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस के कारण देश में होने वाली नीट और जेईई की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस संबंध में अधिकारी की जानकारी साझा की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने परीक्षा स्थगित करने पर अपनी मुहर लगा दी है। 


एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने कहा है कि फिलहाल देश के मौजूदा हालात को देखते हुए नीट और जेईई की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगर हालात अच्छे रहे तो मई के अंतिम सप्ताह में इन परीक्षाओं को कराया जाएगा हालांकि एनटीए परीक्षा की कोई निश्चित तारीख बताने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। 


इस बात की उम्मीद पहले से जताई जा रही थी कि कोरोना वायरस के कारण जेईई और नीट की परीक्षाएं फिलहाल टल सकती हैं। एनटीए अब नए सिरे से हालात की समीक्षा करने के बाद नई तारीखों का ऐलान करेगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि छात्रों और अभिभावकों को कोई परेशानी ना हो इस लिहाज से यह फैसला करना मजबूरी था।



टैग्स