ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लव मैरिज से नाराज पिता ने जिंदा रहते बेटी की कर दी तेरहवीं, फोटो पर स्वर्गीय लिखकर चढ़ाए फूल, जानें पूरा मामला

Neemuch News: नीमच में बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने उसके जिंदा रहते तेरहवीं कर दी। बेटी को मृत मानते हुए पिता ने अंतिम संस्कार कर मृत्यु भोज भी रख दिया।

Neemuch News
लव मैरिज से नाराज पिता ने जिंदा रहते बेटी की कर दी तेरहवीं
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Neemuch News: मध्यप्रदेश के नीमच से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। नीमच के बरूखेड़ा गांव में पिता ने बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसे मृत मानते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। नाराज पिता ने बेटी के फोटो पर स्वर्गीय लिखकर फूल चढ़ा दिए और मृत्युभोज का आयोजन भी कर दिया। 


बरुखेड़ा गांव निवासी गोवर्धन माली की 19 साल की बेटी ने प्रदीप माली से प्रेम विवाह कर लिया। 24 फरवरी को दोनों घर से गायब हो गए थे। परिवार को सोशल मीडिया के जरिए शादी की खबर मिली। इस खबर से पिता को गहरा सदमा लगा। अपनी बेटी के प्रेम विवाह को पिता ने स्वीकार नहीं किया और उसे मृत मान लिया। उन्होंने बेटी की तस्वीर पर "स्वर्गीय" लिखकर फूल चढ़ाए और हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की। 


इतना ही नहीं नाराज पिता ने गांव वालों को मृत्युभोज के लिए भी बुलाया। इस घटना की जानकारी मिलने पर नीमच सिटी पुलिस ने लड़की और उसके पति दोनों को थाने बुलाया। लड़की ने अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर उसे पति के साथ जाने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही पुलिस ने दंपति को सुरक्षा भी प्रदान की है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता