ब्रेकिंग
निशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासानिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासा

नक्सलियों ने जारी की बंधक जवान की तस्वीर, कहा- उनके कब्जे में सुरक्षित है...

DESK : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ के बाद से लापता जवान जवान राकेश्वर सिंह मन्हास की एक नई तस्वीर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह तस्वीय नक्सलियों की तरफ

नक्सलियों ने जारी की बंधक जवान की तस्वीर, कहा- उनके कब्जे में सुरक्षित है...
Anamika
2 मिनट

DESK : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ के बाद से लापता जवान जवान राकेश्वर सिंह मन्हास की एक नई तस्वीर  सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह तस्वीय नक्सलियों की तरफ से जारी करते हुए यह दावा किया गया है कि जवान पूरी तरह से सुरक्षित है. 

बुधवार को नक्सलियों ने जवान की तस्वीर जारी करते हुए फिर से कहा है कि जवान उनके कब्जे में सुरक्षित है. नक्सलियों द्वारा जारी किए गए फोटो  में जवन एक झोपड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में जवान अकेले हैं और उनके आसपास कोई भी नहीं है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ये फोटो कहीं पुरानी तो नहीं है. लापता जवान के परिजनों ने ही ये आशंका जताते हुए जवान का वीडियो या कोई ऑडियो क्लिप जारी करने की अपील की है.

 नक्सलियों ने मुठभेड़ के तीसरे दिन कुछ स्थानीय मीडिया कर्मियों और चौथे दिन एक पत्र जारी कर दावा किया था कि लापता जवान उनके कब्जे में है. नक्सलियों ने जारी पत्र में लिखा था कि जवान सुरक्षित है और उन्‍हें छुड़ाने के लिए सरकार मध्यस्थ का नाम तय करे. इसके बाद बुधवार को नक्सलियों ने जवान की तस्‍वीर जारी की और फिर से कहा कि जवान उनके कब्जे में सुरक्षित है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए  मुठभेड़ के दौरान 22 जवान शहीद और  31 जवान घायल हो गए थे.  इसी दौरान कोबरा 210 बटालियन के राकेश्वर सिंह मनहास लापता हो गए हैं. लापता जवान की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.