ब्रेकिंग
निशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासानिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासा

नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, जवाबी एक्शन का प्लान तैयार कर रहे अमित शाह

DESK : बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचे और जगदलपुर में उन्ह

नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, जवाबी एक्शन का प्लान तैयार कर रहे अमित शाह
Anamika
2 मिनट

 DESK : बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचे और जगदलपुर में उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री रायपुर के अस्पताल भी पहुंचे वहां मुठभेड़ में घायल जवानों से भी उन्होंने मुलाकात की केंद्रीय गृह मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगे की रणनीति बनाने का भी फैसला किया है.

नक्सली हमले में जवानों के शहीद होने के बाद अमित शाह अब एक्शन प्लान तैयार करने में जुट गए हैं. इसके लिए आज वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे. केंद्रीय मंत्री आज ही बासागुड़ा सीआरपीएफ कैंप जाएंगे और उसके बाद देर शाम दिल्ली लौट जाएंगे.

 छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद अमित शाह ने अपने सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे. चुनावी दौरा छोड़कर वह वापस से दिल्ली लौट गए थे. दिल्ली से आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे और अब नक्सलियों के खिलाफ आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री ने बीती रात दिल्ली में भी नक्सलियों के खिलाफ बदली हुई रणनीति के साथ कार्यवाई के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की है. इस बैठक में गृह मंत्रालय के कई अधिकारियों के साथ-साथ खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद थे. बस्तर के बीजापुर में जवानों के शहीद होने के बाद अब नक्सलियों के खिलाफ नए सिरे से एक्शन की तैयारी है. अमित शाह के साथ बैठक में आईबी के निदेशक गृह सचिव सीआरपीएफ और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए केंद्र सरकार को इस घटना पर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक की डिटेल रिपोर्ट का इंतजार है. बीजेपी की रिपोर्ट के बाद ही है साफ हो पाएगा कि आखिर घटना किन परिस्थितियों में हुई.