ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Crime News: बरामदे में बैठी महिला को बदमाशों ने मारी गोली, हथियार लहराते फरार हुए हमलावर

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हथियार लहराते बदमाशों ने महिला को मारी गोली मारकर फरार हो गए है। घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिकपुर गांव में बुधवार शाम की है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हथियार लहराते बदमाशों ने महिला को मारी गोली मारकर फरार हो गए है। घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिकपुर गांव में बुधवार शाम की है। बताया जा रहा है कि यह घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश अजय राय के घर पहुंचे और उनकी पत्नी चांदनी देवी को पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही अफरातफरी मच गई और परिजनों ने घायल महिला को तुरंत बैरिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।


घटना की सूचना मिलते ही सरैया थानेदार सुभाष मुखिया दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़िता तथा उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। चांदनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी, तभी दो युवक काले रंग के कपड़े पहनकर आए और बिना किसी विवाद के गोली चला दी। दोनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के समय चांदनी देवी के पति अजय राय छत पर थे।


बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस तरह की नृशंस घटना से स्तब्ध हैं।


पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी तरह की साजिश से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।