ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई 3 बच्चों की मां, पति ने करवा दिया दोनों का निकाह

तीन बच्चों की मां को पति ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पिटाई के बाद पति ने पत्नी का निकाह प्रेमी से करा दिया। वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस।

up news
पति, पत्नी और वो का मामला
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है, जिस यह प्यार हो जाता है कि उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई ही देता है। वो तो बस अपनी धुन में खोया रहता है। किसी तरह एक दूसरे के साथ बाकी जिन्दगी गुजारने के फिराक में लगा रहता है। 3 बच्चों की मां को भी एक युवक के साथ ऐसा ही प्यार हो गया। युवक भी उसे दिलोजान से चाहने लगा। लेकिन दोनों के बीच में पति और बच्चे आ रहे थे। लेकिन दोनों को शायद इस बात का गुरेज नहीं था। 


यह सब जानते हुए भी दोनों का लव अफेयर लंबे समय से चलता आ रहा था। एक दिन इलाके में चोरी की घटना हुई मुहल्ले के लोग चोर-चोर चिल्लाने लगे। तभी मौके का फायदा उठाकर प्रेमी 3 बच्चों की मां से मिलने के लिए घर में घुस गया। उस वक्त महिला का पति छत पर पहरेदारी दे रहा था कि कही चोर उसके घर में ना घुस जाए। तभी उसे घर के अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधियों का आभास हुआ। वह छत से नीचे उतरकर घर के कमरे में घुसा तो सामने जो कुछ देखा पैरों तले जमीन खिसक गई। 


उसकी बीवी किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। पता चला कि वह व्यक्ति उसकी पत्नी का आशिक है। पति-पत्नी और वो का चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का है। पत्नी को आशिक के बाहों में देख पतिपति ने ऐसा कदम उठाया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरत में पड़ गये। पत्नी और उसके आशिक की आपसी रज़ामंदी के बाद दोनों का पति ने निकाह करा दिया। इस पूरी घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


मामला मुरादाबाद के तहसील क्षेत्र के एक गांव का है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके के लोगों का कहना है कि महिला 3 बच्चों की मां है। जिसका लंबे समय से एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। आज वह घर तक पहुंच आया और पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद पति ने ही दोनों का निकाह करवा दिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हैं। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स