ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

मछली पकड़ने के लिए फेंका जाल, फंस गया 230 करोड़ का माल

DESK : खबर चौंकाने वाली है। मछली पकड़ने गये मछुआरों के हाथ 230 करोड़ का कीमती सामान लग गया। उनकी आंखें फटी की फटी रह गयी।तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : खबर चौंकाने वाली है।  मछली पकड़ने गये मछुआरों के हाथ 230 करोड़ का कीमती सामान लग गया। उनकी आंखें फटी की फटी रह गयी।


तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मामल्लपुरम इलाके में समुद्र में मछुआरे मछली पकड़ने गए थे।तभी उनके जाल में भारी सामान फंस गया। मछुआरों से सोचा बड़ी मछली फंसी है। लेकिन जब जाल बाहर निकाला तो मछुआरे दंग रह गये।


जाल में ढेर सारे हरे रंग के पैकेट मिले।पैकेट पर चीनी और इंग्लिश भाषा में कुछ लिखा था। पैकेट की जांच की गयी तो ये चीनी चाय के पैकेट निकले। इस पैकेट के अंदर ड्रग्स मिले हैं। इस ड्रग्स को मेथाफेटामाइन या फिऱ क्रिस्टर मेथ कहते हैं।


मछुआरों की जाल में करीब 78 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ के पैकेट फंसे हैं। एक किलो ड्रग की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा बतायी जा रही है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 230 करोड़ रुपए होगी। इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।