ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

SHO Suicide: थाना प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को किया शूट, मौके पर हुई मौत

SHO Suicide In MP: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एसएचओ ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सुसाइड की वजह तलाश रही है।

SHO Suicide
थाना प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को किया शूट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

SHO Suicide In MP: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक एसएचओ ने खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को बाद मौके पर ही पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद कुजूर के रूप में हुई है। घटना बृहस्पतिवार की देर शाम की है।  छतरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि कोतवाली पुलिस एसएचओ अरविंद कुजूर ने ओरछा रोड पुलिस थाना क्षेत्र में अपनी दाहिनी कनपटी में गोली मार ली और उनकी तुरंत मौत हो गई। वह यहां किराए के मकान में रहते थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसएचओ ने यह कदम क्यों उठाया। 


मृतक के परिचितों के अनुसार, वह किराए के मकान में अकेले रह रहे थे, क्योंकि उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ छतरपुर से 165 किलोमीटर दूर सागर जिले में रहती हैं और वहां नौकरी करती है। बताया जा रहा है कि एसएचओ छतरपुर सिटी कोतवाली में सवा साल से पदस्थापित थे।  आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। घटना के बाद गुरुवार शाम को डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन मौके पर पहुंचे।


घटना को लेकर डीआईजी ललित शाक्यवार ने कहा कि शाम को करीब सात बजे अरविंद कुजूर ने अपने केयर टेकर कांस्टेबल नरेंद्र को फोन किया। उन्होंने कहा कि मैं गोली मार लूंगा। दरवाजा भी अंदर से बंद किया था। बताया जा रहा है कि छतरपुर पुलिस के थाना प्रभारियों में वह बेहतर छवि वाले थे। उनका निवास कोतवाली से महज तीन किमी दूर शहर की पॉश कालोनी पेप्टिक टाउन के सेक्टर वन में था। घटना के दौरान परिवार घर पर नहीं था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता