ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दो बच्चों के साथ मां ने लगा ली फांसी, ट्रिपल सुसाइड से इलाके में सनसनी

घटना की खबर जब लोगों को हुई तब घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से हर कोई हैरान था। पति-पत्नी के हुए विवाद को सामूहिक सुसाइड की वजह मानी जा रही है। पुलिस ने तीनों शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Jharkhand
दिल को दहला देने वाली घटना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड के रांची में एक घर के 3 सदस्यों ने बड़ा कदम उठा लिया। मां और उसके दो बच्चों ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद घर के तीन सदस्यों ने फंदे में लटकर अपनी जान दे दी। दिल को दहला देने वाली घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लात्मा रोड स्थित चोरियां इलाके की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। 


रांची में ट्रिपल सुसाइड की घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना की खबर जब लोगों को हुई तब घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से हर कोई हैरान था। पति-पत्नी के हुए विवाद को सामूहिक सुसाइड की वजह मानी जा रही है। पुलिस ने तीनों शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।


 पुलिस का कहना है कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सुसाइड कर ली है। मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि परिवार के तीनों सदस्य फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। तीनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा गया और पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया यह मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से जब पूछताछ की गयी तब उन्होंने बताया कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद मां और दोनों बच्चों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। 

टैग्स