ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोरबी ब्रिज हादसे में 134 लोगों की मौत की हुई पुष्टि, BJP सांसद के 12 रिश्तेदारों की भी मौत

DESK: गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कुंदरिया के 12 रिश्तेदार भी शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे में 5

मोरबी ब्रिज हादसे में 134 लोगों की मौत की हुई पुष्टि, BJP सांसद के 12 रिश्तेदारों की भी मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कुंदरिया के 12 रिश्तेदार भी शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे में 5 बच्चे, 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। 


बीजेपी सांसद मोहनभाई कुंदरिया ने बताया कि इस हादसे में उनके बड़े भाई के साले की 4 बेटियां, 3 दामाद और 5 बच्चों की मौत हो गयी है। सभी पिकनिक मनाने के लिए मोरबी ब्रिज गये थे। 


इस दौरान पुल पर क्षमता से अधिक लोग पहुंचे हुए थे जिसकी वजह से यह घटना हुई। उन्होंने खुद घटनास्थल का दौरा किया। राहत और बचाव कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 


गुजरात के मोरबी में पैदल यात्रियों के लिए सस्पेंशन ब्रिज बनाया गया था जो रविवार की देर शाम टूट गया। कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत हुई थी। जिसे हाल ही में आम लोगों के लिए खोला गया था लेकिन महज एक सप्ताह के भीतर ही ब्रिज टूट गया। 


जिस वक्त ब्रिज टूट उस समय करीब 500 लोग ब्रिज पर थे जो पुल के टूटने के बाद नदी में जा गिरे। इनमें से 134 की अब तक मौत हो चुकी है। रविवार होने के कारण भी भीड़ अधिक थी। क्षमता से अधिक लोगों को ब्रिज पर जाने से रोका नहीं गया। ब्रिज ओवरलोड होने के कारण यह हादसा हुआ। 

टैग्स