ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Mohan bhagwat bihar visit: पहले पीएम मोदी, फिर जेपी नड्डा और अब मोहन भागवत आएंगे बिहार, जानें क्या है खास?

Mohan Bhagwat Bihar Visit: मोहन भागवत 6 मार्च को बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर में दौरे पर रहेंगे. वे सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

Mohan bhagwat
Mohan bhagwat
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Mohan bhagwat : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम सियासी दिग्गज बिहार में अपना दौरा कर रहे हैं। वहीं अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत 5 दिनों तक बिहार प्रवास पर रहेंगे।


जानकारी के मुताबिक , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन राव भागवत पांच दिवसीय प्रवास के लिए बिहार आएंगे। 


वे 5 मार्च शाम को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय में करेंगे। 


वहीं, 6 मार्च की सुबह वीरपुर,सुपौल के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर के भवन का उद्घाटन करेंगे। 


इसके बाद 7 और 8 को मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं के साथ संघ कार्यालय में बैठक होगी और 9 मार्च को नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


बता दें, मोहन भागवत का यह दौरा न केवल वीरपुर बल्कि पूरे बिहार के लिए खास मायने रखता है, इससे सीमावर्ती इलाकों में शिक्षा और संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संघ की रणनीति पर भी नजर रहेगी। वहीं इससे पहले 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी और 25 फरवरी को जेपी नड्डा बिहार के दौरे पर थे।