ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तेजस्वी के बेटे को देखने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, लालू से बोलीं..बहुत बहुत बधाई हो..तबीयत का ख्याल रखना

ममता बनर्जी ने कहा कि तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरी ओर से उन्हें, लालू जी को और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद। आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई।

bihar
लालू परिवार को ममता ने दी बधाई
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KOLKATA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। कोलकाता में तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया है। लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार में पहले पोते के आगमन की जानकारी तेजस्वी ने सुबह-सुबह जय हनुमान बोलकर दी। जिसके बाद बधाईयों देने वालों का तांता अस्पताल में लगा हुआ है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को बधाई देने के लिए अस्पताल पहुंची।


ममता बनर्जी के अस्पताल पहुंचने पर तेजस्वी काफी खुश हुए। उन्होंने ममता बनर्जी को धन्यवाद कहा। मीडिया कर्मियों ने भी तेजस्वी यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी। ममता बनर्जी ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि तेजस्वी को पहला बेटा हुआ है। अस्पताल में तेजस्वी के बेटे को देखने पहुंची ममता बनर्जी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मिलीं। ममता ने लालू को दादा बहने पर बधाई दी. ममता ने कहा कि बहुत बहुत बधाई हो..तबीयत का ख्याल रखना..


ममता ने कहा कि लालू और राबड़ी देवी जी भी बहुत खुश हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहे। चुनाव भी आ रहा है मेरी शुभकामनाए हैं यह बच्चा शुभकामना लेकर आया हुआ है। तेजस्वी की बीवी राजश्री यादव यहां नौ महीने से हैं। कल रात में उसने मैसेज किया कि सुबह में बेबी होने वाला है तो मैं बच्चे को देखने पहुंची हूं। दोनों माता-पिता को मेरी बधाई और शुभकामनाएं हैं। एक बेटी के बाद तेजस्वी बेटे के बाप बने हैं। यह बहुत खुशी की बात है, लालू परिवार में खुशियां बनी रहे यही मेरी कामना है।   


ममता बनर्जी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए एक्स पर लिखा कि तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरी ओर से उन्हें, लालू जी को और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद। आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। माँ और बच्चे दोनों को स्वस्थ देखकर बहुत खुशी हुई। मुझे कुछ समय से पता था कि राजश्री कोलकाता में हैं और तेजस्वी ने कल शाम मुझे बच्चे के आगमन की खबर दी थी। मैंने वादा किया था कि मैं उनसे मिलूंगा और आज मैं उनसे मिलने गया, मेरे दिल में स्नेह और आशीर्वाद है कि यह नन्हा बच्चा परिवार के लिए सौभाग्य और आशा का अग्रदूत बने।

तेजस्वी के बेटे को देखने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, लालू से बोलीं..बहुत बहुत बधाई हो..तबीयत का ख्याल रखना


तेजस्वी के बेटे को देखने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, लालू से बोलीं..बहुत बहुत बधाई हो..तबीयत का ख्याल रखना


तेजस्वी के बेटे को देखने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, लालू से बोलीं..बहुत बहुत बधाई हो..तबीयत का ख्याल रखना


तेजस्वी के बेटे को देखने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, लालू से बोलीं..बहुत बहुत बधाई हो..तबीयत का ख्याल रखना


टैग्स